दुर्ग, 22 नवंबर (आरएनएस)। जिले की सुपेला थाना पुलिस ने आम जगह पर लोहे का तलवार लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार तलवर जप्त किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनंाक 22.11.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सुपेला क्षेन्त्रान्तर्गत के राधिका नगर रोड आर. के. मैदान के पास सुपेजा में एक व्यक्ति द्वारा धारदार तलवार लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगो को आतंकीत कर भयभीत कर कर रहा है, सूचना पर मौके पर सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन मारकण्डे पिता लाहाराम उम्र 19 साल निवासी शारूत्री नगर मानिक होटल के पास कब्रीस्तान गेट के सामने थाना छांवनी जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला मे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
लोकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

