राजनांदगांव, 22 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना सोमनी पुलिस द्वारा मोबाईल पर सट्टा पट्टी लिखने वाले ज्वेलर्स दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले मेें चल रहे अवैध शराब बिक्री, जुआ, सटटा पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में मुखबीर द्वारा हेमलता ज्वेलर्स सोमनी के संचालक विवेक सोनी अपने दुकान में अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का सट्टा नामक खेल खिला रहा है की सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के गवाह तलब कर मुखबीर के बताये अनुसार हेमलता ज्वेलर्स सोमनी पहुॅचकर रेड कार्यवाही किया जहॉ दुकान के संचालक विवेक सोनी पिता स्व0 नरेश सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव अपने मोबाईल से अंको पर रूपये पैसे दांव लगाकर हार जीत नामक सट्टा खेल खिलाते मोबाईल विवो वाय 100 कंपनी में मोबाईल में व्हाटसअप के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखते मिला गवाहो के समक्ष मोबाईल फोन किमती 10000 रूपये, एवं नगदी रकम 400 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया मौके पर आरोपी विवेक सोनी द्वारा उक्त सट्टा पट्टी को व्हाट्सअप के माध्यम से अन्य व्यक्ति को देना बताया, मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 21/11/25 को गिरफ्तार कर थाना सोमनी में धारा छग जुआ प्रति. अधि. की धारा 7(1) कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी मोबाईल नंबर के धारक दीनूराम सेन पिता ईश्वर राम सेन उम्र 32 साल निवासी बैगाटोला थाना सोमनी जिला राजनांदगांव, सायबर सेल के मदद से पतातलाश कर दिनांक 22/11/25 को गिरफ्तार कर सूचना परिजन को दिया गया है। मामला अजमानतीय होने से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेस किया गया।
लोकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

