बिलासपुर, 22 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना सरकंडा पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मेला देखकर लौट रही महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट के कुछ ही घंटो के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 21.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 19.11.2025 के शाम में साइंस कॉलेज मैदान स्वदेशी मेला देखने गई थी, मेला देखकर रात्रि करीब 11.00 बजे घर वापस आ रही थी कि रास्ते में पड़ोस का रहने वाला रोहित यादव मिला जो इसे कहां जा रही हो, तुम मेरी गर्ल फ्रेंड से बात कराओ कहकर बोलने लगा जिसे तुमको और तुम्हारी गर्ल फ्रेंड को नहीं जानती कहकर आगे बढऩे पर अंधेरा देखकर रोहित यादव पास आकर इज्जत लेने के नियत से हाथ बांह पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा जिससे छुड़ाकर भागकर घर चली गई थी, डर के कारण किसी को नहीं बताई थी। आज दिनांक 21.11.2025 को रोहित यादव पुन: धमकाते हुये बोला कि यदि किसी को बताई और रिपोर्ट करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा जिससे घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने आयी हूं। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिसस की टीम तैयार कर आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी रोहित यादव को घेराबंदी कर साइंस कॉलेज के पास डबरीपारा में पकड़ा गया, जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी रोहित यादव को आज दिनांक 22.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

