शुक्रवार थिएटर पर बॉलीवुड से दो बड़ी फिल्में पहली 120 बहादुर और दूसरी मस्ती 4 रिलीज हुईं. दोनों ही अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं. इसमें पहली फिल्म वार बेस्ड है तो दूसरी एडल्ट कॉमेडी. 120 बहादुर फरहान अख्तर की फिल्म है तो वहीं मस्ती 4 में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और रितेश देशमुख की तिकड़ी नजर आ रही है. ओपनिंग डे पर किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिला, किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई की चलिए जानते है.
फरहान अख्तर स्टारर वॉर बेस्ड फिल्म 120 बहादुर को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म भारत-चीन के बीच रेजांग ला लड़ाई पर बेस्ड है, जिसमें फरहान अख्तर ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म की हाईप बहुत ज्यादा थी और इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग पर पूरा बॉलीवुड उमड़ा था. फिल्म 120 बहादुर की पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म को कुछ खास ओपनिंग नहीं मिली, लेकिन फरहान ने 120 बहादुर से अपनी फिल्म लक्ष्य के ओपनिंग कलेक्शन (2.19 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. चलिए अब जानते हैं मस्ती 4 ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म मस्ती 4 एक प्योर एडल्ट कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की तिकड़ी दिख रही है. मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म मस्ती 4 ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है और फिल्म ने पहले दिन 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, यानी मस्ती 4 ने पहले दिन 120 बहादुर को पछाड़ दिया है. आपको बता दें, साल 2004 में रिलीज हुई मस्ती ने पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये से खाता खोला था. साल 2013 में रिलीज हुई ग्रैंड मस्ती ने पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये की कमाई थी. वहीं, 2016 में आई फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती ने ओपनिंग डे पर 2.65 करोड़ रुपये से खाता खोला था. अब देखना होगा कि अपने पहले वीकेंड में मस्ती 4 और 120 बहादुर क्या 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाएंगी या नहीं.
दूसरी ओर अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई 1 हफ्ते के बाद काफी घट गई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 7वें दिन इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भारत में अब तक 53.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

