0 आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आवास मेला
रायपुर, 23 नवम्बर (आरएनएस)। घर का सपना देखने वाले परिवारों के लिए इस सप्ताह बड़ा अवसर आने वाला है। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर 2025 तक राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन कर रहा है।
आवास मेला में 1 प्रतिशत दर पर स्पॉट बुकिंग, ऑन-स्पॉट साइट विजिट, बैंक लोन असिस्टेंस और आवास योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी।
Óहाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त करने के बाद बड़ा विस्तारÓ
वित्तीय एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 2023 में सरकार संभालते समय हाउसिंग बोर्ड पर 790 करोड़ रुपये का भारी कर्ज था। लेकिन पिछले वर्ष एकमुश्त भुगतान कर बोर्ड को पूरी तरह कर्जमुक्त किया गया। ओपी चौधरी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के 10,000 से अधिक पुराने घर वर्षों से बिना बिके पड़े थे। जिन्हें बेचकर आय अर्जित की गई। यह कदम बोर्ड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित हुआ।
मेले में लगे कई स्टाल
आवास मेला 2025 में लोगों को घर निर्माण और खरीद से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। इसके लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।
2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ
रजत जयंती वर्ष (छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष) के उपलक्ष्य में इस मेले में 2000 करोड़ रुपये की नई आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं में 70 प्रतिशत आवास कमजोर आय वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। मेले में राज्यभर की सभी आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध होगी। स्पॉट बुकिंग, बैंक वित्तीय सहायता, और रजिस्ट्रेशन करने वालों को विशेष उपहार भी दिए जाएंगे।
2027 तक हर परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना लक्ष्य
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का मूल लक्ष्य है। साल 2027 तक हर परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना। राज्य स्तरीय आवास मेला इसी दिशा में बड़ा कदम है, जहां लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
जनता का बढ़ता विश्वास सबसे बड़ी पूंजी
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि राज्योत्सव के दौरान मिला उत्साहजनक प्रतिसाद लोगों के विश्वास का प्रमाण है. उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कई जनहितैषी योजनाएं शुरू की गईं, जिनमें वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (ह्रञ्जस्-2) बेहद सफल रही और आम लोगों को 30 प्रतिशत तक की छूट पर पक्का घर उपलब्ध कराया गया।
एसएस

