0 3 दिनों बाद तापमान फिर गिरने से ठंड बढ़ सकती
रायपुर, 23 नवम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम का दौर जारी है. रायपुर में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद तापमान फिर गिरने से ठंड बढ़ सकती है। प्रदेशभर में वर्षा या बादलों की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सुबह-शाम की ठंड के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के संकेत दिए हैं। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और इसके बाद तापमान दोबारा गिरने से प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में मौसम शुष्क
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा रिकॉर्ड नहीं की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में इस समय बारिश या बादलों का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है।
तापमान के आंकड़े
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रायपुर के माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान दोबारा गिर सकता है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल मौसम सामान्य स्वरूप में बना रहेगा।
रायपुर का स्थानीय मौसम
राजधानी रायपुर में 23 नवंबर को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन सामान्य रहने के साथ रातें ठंडी बनी रहेंगी। दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है।
छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज का संभावित तापमान
छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में मौसम सामान्य रहेगा और दिन के समय हल्की गर्मी, जबकि रात में ठंड महसूस होगी। रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.17 डिग्री रहने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री रह सकता है। सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 09-12 डिग्री रह सकता है। बस्तर संभाग में ठंड हल्की रहेगी, जहां अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और रात का तापमान धीरे-धीरे गिरने की संभावना जारी है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

