0 सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता नगर सहित देशभर में हो रहे विविध आयोजन
रायपुर, 23 नवंबर (आरएनएस)। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल का 31 अक्टूबर को जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में विविध आयेाजन हो रहे हैं। सरदार पटेल ने आजादी के समय 562 रियासतों के विलिनीकरण में अहम भूमिका निभाई थी। अखंड भारत को पूर्ण स्वरूप देने की सरदार वल्लभ भाई पटेल की कोशिश ने भारत को एक नई दिशा दी।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता नगर में युनिटी फॉर स्टेच्यू के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवाओंं को हरी झंडी दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज के इस गौरवमय क्षण के साक्षी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अनेक लोग बने।
भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टालरेन्स की नीति पर चल रही है। भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता मार्च में भाग ले रहे 68 युवाओं को विदा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव हैं, सिरमौर हैं। उनकी विकासशील नीतियों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ भी विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।
0

