0 तीन साथी सुरक्षित बच निकले
सूरजपुर, 23 नवंबर (आरएनएस)। जिले के रामकोला वन परिक्षेत्र में शनिवार को हाथियों के दल ने एक बार फिर इंसानों पर हमला कर दिया। जड़ी-बूटी इक_ा करने और लापता गाय को खोजने गए गांव के पूर्व उपसरपंच की हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि साथ में गए तीन लोग मौके से जान बचाकर निकलने में सफल रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, चार लोग दोपहिया वाहन से जंगल पहुंचे थे। वापसी के दौरान उनका आमना-सामना अचानक हाथियों के झुंड से हो गया। इसी दौरान एक हाथी उग्र हो गया और पूर्व उपसरपंच पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाकी साथी किसी तरह दौड़कर जंगल से बाहर पहुंचे और घटना की सूचना ग्रामीणों और वन विभाग तक पहुंचाई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों की गतिविधि को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई थी, इसके बावजूद चारों व्यक्ति थोड़ी देर में लौट आने की बात कहकर जंगल में चले गए थे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने आसपास के गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

