बीजापुर, 23 नवंबर (आरएनएस)। थाना उसूर के नक्सल प्रभावित और बेहद संवेदनशील ताड़पाला इलाके में कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों ने नया कैंप स्थापित कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह कैंप सुरक्षा सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पहुंचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दुर्गम स्थल, रास्तों के अभाव, पानी की कमी और लगातार ढ्ढश्वष्ठ खतरे के बीच डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205 व 210 सहित केरिपु 196 की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाते हुए कैंप का निर्माण पूरा किया। पूरे ऑपरेशन के दौरान हेली सपोर्ट उपलब्ध रहा, वहीं डीजीपी, आईजी, डीआईजी और एसपी बीजापुर समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने ताड़पाला कैंप में रात भी गुजारी और बलों की वीरता तथा समर्पण की सराहना की।
कैंप स्थापित होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 14 ढ्ढश्वष्ठ बरामद कर नष्ट किए, जिससे माओवादी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। केवल साल 2024 में अब तक जिले में 22 कैंप स्थापित हो चुके हैं, जिनके चलते 749 नक्सलियों ने हथियार डाले, 202 मारे गए और 1006 को गिरफ्तार किया गया है।
नए कैंप के सक्रिय होने से सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त कार्रवाई और प्रभावी होगी, साथ ही ग्रामीणों तक सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

