सुरेश मिनोचा
एमसीबी, 23 नवम्बर (आरएनएस)। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं सारगर्भित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत: ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान रहा, जिसके माध्यम से जनजा र प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनजातीय छात्राओं से शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनजातीय समाज ने सदैव अपनी परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण किया है। जनजातीय समुदाय ने ‘जन-जंगल-जमीनÓ को सर्वोपरि माना है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आधुनिक समाज के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं। साथ ही उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति और विरासत को मजबूती से समर्थन दें।विशिष्ट वक्ता ने जनजातीय वीरता और परंपराओं का स्मरण करायाविशिष्ट वक्ता हंसराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष—जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, ने कहा कि जनजातीय इतिहास केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की अद्भुत गाथा है। उन्होंने जंगल आंदोलनों, अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोहों तथा जनजातीय नायकों के असाधारण योगदान का उल्लेख किया। श्री सिंह ने बताया कि जनजातीय समाज हमेशा से पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति और पितृ शक्ति, जो समय के साथ कहीं खोती चली गई थीं, आज जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से फिर से सम्मानपूर्वक उजागर हो रही हैं। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके 150वें जन्मवर्ष को मनाना पूरे जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है। मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध जो संघर्ष किया, वह अद्वितीय है। इसी संघर्ष ने उन्हें भगवान का दर्जा दिलाया।विशिष्ट अतिथि ने सांस्कृतिक समृद्धि को बताया प्रेरणा का स्रोतइस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सोनकर, सदस्य—जनभागीदारी समिति, ने जनजातीय कला, नृत्य, लोकगीत, चिकित्सा पद्धति और सामुदायिक जीवन की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति में स्त्री की भूमिका अत्यंत सशक्त और सम्मानित रही है, जो आज के समाज के लिए आदर्श है। डॉ. रेशमा सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता के संग्राम से स्नात थे और उन्होंने जनजातीय समाज को एकजुट किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा के जागरण से प्रभावित होकर जनजातीय समुदाय ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया। मात्र 25 वर्ष की आयु में ही वे ‘भगवान बिरसाÓ बनकर अमर हो गए।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने दिया महत्वपूर्ण संदेशकार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम किंकर पाण्डेय, प्राचार्य—नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ ने की। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास हमें सिखाता है कि सांस्कृतिक विविधता किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने छात्राओं को जनजातीय समाज की परंपराओं, उनकी जीवन शैली और आध्यात्मिक मूल्यों को शोध और अध्ययन का महत्वपूर्ण विषय बनाने की सलाह दी।छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लियाकार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।व्याख्यान के दौरान छात्राएँ जनजातीय समाज की धरोहर, संघर्ष एवं योगदान से प्रेरित होती रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा अग्रवाल ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय समाज को एकजुट करने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित सभी अतिथियों और छात्राओं द्वारा सराहना मिली।कार्यक्रम का सफल संचालनकार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनीता यादव, विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र, द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जय प्रकाश सिंह एवं पूर्णिमा सोनपाखर द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीष कुमार पोर्ते, सहायक ग्रेड–ढ्ढढ्ढ, का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने सूक्ष्म व्यवस्थाओं से लेकर संपूर्ण समन्वय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए, जिसके साथ इस गरिमामय एवं सार्थक कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

