कोंडागांव, 23 नवंबर (आरएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल ने बताया कि एसआईआर कार्य में संलग्न ग्राम इरागांव के सहायक शिक्षक एवं बीएलओ के रूप में कार्यरत हमारे साथी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रहे थे। उन्हें कार्यालय से किसी प्रकार का नोटिस जारी नहीं किया गया था, और न ही उनकी ओर से कार्य संबंधी किसी कठिनाई या असमर्थता का अभ्यावेदन प्राप्त हुआ था। वे बिना किसी दबाव के नियमित रूप से कार्य कर रहे थे। एसआईआर कार्य में संलग्न सभी बीएलओ को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने हेतु सुपरवाइजर एवं ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही क्लस्टर भी बनाया गया है, जिससे बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित कर एक-दूसरे की सहायता कर सकें। विधानसभा क्षेत्र के दो बीएलओ, जिन्होंने लगभग शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। केशकाल विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी दबाव के एसआईआर कार्य सुव्यवस्थित योजना के साथ किया जा रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने यह भी कहा कि यदि किसी बीएलओ या कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या, चाहे पारिवारिक हो या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा हो, तो वे बिना संकोच संपर्क कर सकते हैं। काउंसलिंग एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन सदैव तत्पर है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

