०बेहतर पालन-पोषण के लिए हुआ स्थानांतरण
सुकमा, 23 नवम्बर (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर नगर पालिका परिषद सुकमा की विभागीय गाड़ी से गायों की कथित ‘तस्करीÓ की खबर तेजी से फैलने के बाद, जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए इन दावों का पुरज़ोर खंडन किया है। बोरगुड़ा के पास गोवंश से लदी गाड़ी पकड़े जाने की वायरल खबर पूर्णत: भ्रामक और तथ्यों से परे निकली है।तस्करी नहीं, बेहतर पालन-पोषण के लिए हुआ था स्थानांतरणप्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गाड़ी में गौ-तस्करी नहीं की जा रही थी, बल्कि गोवंश को एक गोठान से दूसरे गोठान में स्थानांतरित किया जा रहा था।उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. संदीप इंदुरकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 9 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। गोवंश को गोंगला गोठान से बेहतर पालन-पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केरलापाल गोठान भेजा जा रहा था। यह स्थानांतरण सरपंच और सचिव से मौखिक सहमति प्राप्त करने के बाद नियमानुसार किया गया था।सोशल मीडिया पर फैली अफवाह, प्रशासन अलर्टजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही सूचना में किसी भी प्रकार की गौ-तस्करी का मामला नहीं है। यह नगर पालिका के विभागीय वाहन का उपयोग पशुधन विकास विभाग द्वारा गोठान योजना के तहत गोवंश के स्थानांतरण के लिए किया गया था।प्रशासन की अपीलजिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अप्रमाणित और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

