०निर्वाचन आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण चेतावनी
सुकमा, 23 नवम्बर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सेवा के लिए मतदाताओं से कभी भी ह्रञ्जक्क (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगा जाता है। आयोग ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा फोन कॉल, मैसेज या किसी अन्य माध्यम से ह्रञ्जक्क या निजी जानकारी मांगी जाती है, तो यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है और मतदाताओं को तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।आयोग ने जोर देकर कहा है कि मतदाता अपनी व्यक्तिगत जानकारी, विशेषकर ह्रञ्जक्क, बैंक विवरण, आधार संख्या, मोबाइल नंबर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। स्ढ्ढक्र प्रक्रिया की सभी वैध और अधिकृत सेवाएँ केवल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के अधिकृत पोर्टल और आधिकारिक माध्यमों के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। मतदाताओं से अपील करते हुए कहा गया है कि वे अपनी जानकारी सुरक्षित रखें, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें और आवश्यकता पडऩे पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। आयोग ने दोहराया कि मतदाताओं की सुरक्षा और गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की ऑनलाइन या दूरभाष धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

