सुल्तानपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। अपराध के खात्मे और अपराधियों की कमर तोडऩे के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा लगा रखा है, पुलिस की तीसरी आंखें अपराधियों की हरकतें कहां से देख रही है, यह पता लगाना लगभग मुश्किल है। लेकिन आगाह करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह व खासकर भीडभाड वाले इलाक़े में सावधान आप सीसीटीवी कैमरे की नजऱ में है का फ्लैक्स चस्पा कर रखा है। बस स्टाप चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव, हल्का सिपाही विजय कुमार व प्रमोद कुमार के द्वारा चौकी क्षेत्र के भीडभाड व अन्य स्थानों पर फ्लैक्स चस्पा करने के साथ ही मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की सूचना फौरन पुलिस को दे। चौकी इंचार्ज ने कहाकि आप सभी जिम्मेदार नागरिक है, मित्र पुलिस आपके साथ है, अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में आप भी सहयोगी बने।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

