सुलतानपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी है जारी, हर एक वोट जोडऩा हमारी जि़म्मेदारी इसी सोच के साथ गुफरान अहमद उफऱ् सैफी ने अपने आवास पर एक विशेष कैंप लगवाकर लोगों के मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरवाने की पहल की है।
पिछले कई दिनों से लगातार क्षेत्रवासियों को जागरूक करने में लगे गुफरान अहमद आज स्वयं आगे बढ़कर लोगों का मार्गदर्शन करते दिखाई दिए। उनके आवास पर आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने दस्तावेज़ व फ़ॉर्म की प्रक्रिया पूरी कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे युवा ही समाज में बदलाव की वास्तविक नींव रखते हैं। जहां कई लोग सिफऱ् चर्चा करते हैं, वहीं गुफरान अहमद जैसे नौजवान ज़मीनी स्तर पर काम करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गुफरान अहमद की इस मुहिम से क्षेत्र में जागरूकता नई गति पकड़ रही है। युवाओं में उत्साह है, बुज़ुर्गों में भरोसा और जनता में यह संदेश भी गया कि एक वोट सिर्फ अधिकार नहीं, जि़म्मेदारी भी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

