राजनांदगांव, 23 नवम्बर (आरएनएस)। 15 नवंबर को प्रार्थी ओमप्रकाश पटेल पिता मुनीराम पटेल उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम भांठागांव ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव का रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना स्थल अपने घर के बाजू ग्राम भांठागांव मे रखे ट्रेक्टर का ट्राली किमती 1,50,000 रूपये को धटना दिनांक 13.11.2025 से 15.11.2025 के दम्यान कोई अज्ञात चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 698/25 धारा 303 (2) बीएनएस एवं दिनांक 21.11.2025 को प्रार्थी मनोज कुमार पटेल पिता स्व0 श्री दाना भाई शाम जी भाई पटेल उम्र 48 वर्ष साकिन मकान नंबर 527 वार्ड नंबर 30 आरा मशीन रोड़ राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना स्थल ट्रेक्टर डीलर शीप संस्थान पार्रीकला में रखे ट्रेक्टर का ट्राली चेसिस नंबर व्ही0 11 292526 किमती 90,000 रूपये को घटना दिनांक 11.11.2025 को 20:45 से 21:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 716/25 धारा 303 (2) बीएनएस तथा दिनांक 21.11.2025 को प्रार्थी धनेश साहू पिता स्व0 डेरहा राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन गौरी नगर चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना स्थल आकाश हाउस ऑफ ट्रेक्टर्स जी0ई0 रोड़ पार्रीनाला स्थित दुकान में रखे चार चक्का ट्रेक्टर ट्राली चेसिस नंबर एस0ई0 डब्ल्यु0 1263 एम0बी0एम0 किमती 90,000 रूपये को घटना दिनांक 09.11.2025 ये 17.11.2025 के दरम्यान कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 719/25 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर मामले के गंभीरता को देखते हुए घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक (रा0पु0से0) राजनादगांव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चौकी प्रभारी चिखली उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई एवं उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृृत्व मे अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल अलग-अलग टीम गठित कर घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सभी सी0सी0टी0व्ही0 कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियान 01. लोकेश कुमार साहू पिता मोतीराम साहू उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं. 32 हसन कबाड़ी के पास राजीव नगर लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02. सुमीत मौर्या पिता राजेन्द्र मौर्या उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम ठाकुरटोला थाना सोमनी जिला राजनांदगांव 03. निकेत झारिया पिता मनोज झारिया उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम लेड़ीजोब थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 04. टीकम दास साहू पिता पीतांबर साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम बछेराभांठा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव एवं ट्रेक्टर ट्राली खरीदने वाले आरोपी 01. भूषण कुमार देवांगन पिता सीताराम देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम नवागांव मेढ़ा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 02. राजकुमार भारती पिता स्व0 रामभरोसा भारती उम्र 41 वर्ष साकिन सिंगारभांठा पो0 केन्द्री थाना अभनपुर जिला रायपुर (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हे हिरासत में लेकर धटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया गया। जिनके कब्जे से 03 ट्रेक्टर ट्राली किमती 3,30,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर का इंजन किमती 5,00,000 रूपये, एक प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 08 ए0एम0- 5886 किमती 20,000 रूपये, एक टाटा एस वाहन क्रमांक सी0जी0 08 बी0सी0- 6520 किमती 6,00,000 रूपये तथा चोरी के पैसा से खरीदे एक सोल्ड एक्टीवा स्कुटी किमती 90,000 रूपये जुमला किमती 15,40,000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्व प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चौकी प्रभारी चिखली कैलाशचंद मरई, उप निरी0 नरेश कुमार बंजारे प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव सउनि0 संजीव मालेकर, प्र0आर0 शम्भूनाथ द्विवेदी, आरक्षक नामदेव नागवंशी, प्र0आर0 सुरेन्द्र रामटेके ओ0पी0 चिखली, तथा सायबर सेल स्टॉफ प्र0आर0 बसंत राव, आरक्षक अवध किशोर साहू, हरिश ठाकुर, अविनाश झा, हेमंत साहू, पुनेश्वर साहू, एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

