जफराबाद थाना 23 नवंबर (आरएनएस ) क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर सरैया गांव के पास गोमती नदी में एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस ने लाश को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। ज्ञात हो आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नंदलाल 20 नवम्बर को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोमती नदी के रामघाट आया था।शव के अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे।नहाते समय मुकेश डूब गया।लोगों ने काफी खोजबीन किया। परन्तु उसका पता नही चल सका।रविवार को ऊक्त गांव के पास एक युवक का शव उतराया दिखा।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंचे।उन्होंने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।थानाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

