जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस ) बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गयी जिससे परिवारवालों में हड़कंप मच गया। बक्शा थाना अंतर्गत अलीगंज बाजार में बारात आने वाली थी। शादी की सारी रस्में पूरी हो रही थी। जब घर वाले लड़की के कमरे में गए तो वो वहां नहीं मिली। काफी खोज बीन के बाद पता लगा दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। लड़की के इस कदम से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़की दूसरे जाति की और लड़का दूसरे जाति का बताया गया है। लड़की पक्ष वालों ने तहरीर दी है और पुलिस जांच कर रही है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित कारवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

