जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरण रविवार को आयोजित किया गया, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में टीबी मरीजों को पोषण सामग्री का वितरण किया गया। लगभग 500 से अधिक टीबी मरीजों को यह सामग्री मुहैया कराई गई जिससे टीबी मरीजों को रोग से निजात मिले।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह अपनी मातृभूमि के प्रति गहरा भाव रखते हैं और समयदृसमय पर जौनपुर के लिए महत्त्वपूर्ण सेवा कार्य करते रहते हैं। आज का पोषण सामग्री वितरण इस अभियान का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह जैसा समाजसेवी मिलना दुर्लभ है, जो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग को लगातार महत्त्वपूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं।इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीबी मुक्त भारत अभियान सराहनीय है, इस अभियान से काफी हद तक भारत टीबी मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रशासन का सहयोग होने के साथ – साथ मैं पोषण सामग्री वितरित करके इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

