जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस)। पूरे नवम्बर महीने में यातायात जागरूकता के लिए प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए गए हैं।एक ओर इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर जनपद में यातायात नियमों को तोडऩे पर चालान काटे जा रहे हैं। जनपद के एक ऐसे परिवार की चर्चा करके समाज को एक सकारात्मक संदेश देना चाह रहा है जहां पूरे परिवार के लिए चाहे वे छोटे बच्चे हों या महिलायें हों या पुरुष सभी के लिए अलग-अलग साइज के हाफ -फुल दर्जन भर हेलमेट मात्र इस मकसद से रखें गये हैं कि परिवार का कोई सदस्य बाइक और स्कूटर से सड़क पर जाये तो मौसम के अनुसार उसे हेलमेट जरुर उपलब्ध रहे इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ है कि सड़क पर हेलमेट पहनकर चलना इस परिवार के बड़ों को छोडि़ए बच्चों के लिए शौक से कम नहीं है।इस परिवार के पांचों बच्चे शगुन, धैर्य,श्रीशा,साहस, श्रेष्ठ सभी आपको हेलमेट और हार्नेस बेल्ट लगाकर सड़क पर चलते दिख जायेंगे।नये मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार चार वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट अनिवार्य है और हार्नेस बेल्ट लगाना जरूरी है लेकिन नियम की बात अपनी जगह हेलमेट लगाना इस परिवार का हर सदस्य खुशी- खुशी अपनी जिम्मेदारी समझता है। चर्चा विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के जितेंद्र बहादुर सिंह के परिवार की जा रही है।इस परिवार में सदस्य तो ग्यारह हैं और हेलमेट बारह हैं। जितेन्द्र बहादुर सिंह आगे कहते हैं कि हेलमेट भले ही कभी कभार एक्सीडेंट होने पर हमारी जान बचायें लेकिन धूल धुआं से तो हर रोज हमें बचाते हैं। आखिर जब सड़कें यूरोपियन और अमरीकन मानक की तैयार हो रहीं हैं तो हमें सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनने की जरूरत है । परवाह करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

