जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में लोकबंधु राजनारायण की जयंती जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में जि़ला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में मनाई गई।सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी अनंत प्रसाद सिंह के पुत्र थे और उनका जन्म 23 नवंबर 1917 को वाराणसी के मोतीकोट गाँव में एक संपन्न भूमिहार परिवार में हुआ था। वे नारायण राजवंश से संबंधित थे, जो बनारस रियासत का राजपरिवार था। नारायण महाराजा चेत सिंह और महाराजा बलवंत सिंह के परिवार से सीधे जुड़े थे, जो एक सदी से भी पहले बनारस रियासत के शासक थे।संपन्न और शासक वर्ग से होते हुए भी उनका स्वभाव फक्कड़ एवं तेवर विद्रोही था। वह छात्र संघ के अध्यक्ष रहे तथा बहुत कम समय में 700 आंदोलनों एवं 80 बार जेल यात्रा की, 5000 का अंग्रेजी हुकूमत ने इनाम रखा था। डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा कि देश और लोकतंत्र राजनरायन के रहते कभी कमजोर नहीं होगा। राहुल त्रिपाठी, संतोध मौर्य मुन्ना, धर्मेंद्र सोनकर, ताज मोहम्मद, प्रदीप अग्रहरि आदि ने संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। संचालन जि़ला महासचिव आरिफ हबीब ने किया । गुलाब यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, जिलानी ख़ान, अमजद अंसारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

