जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मेगा डिजिटाइजेशन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने किया। सभी परिषदीय विद्यालयों को विशेष रूप से रविवार को खोलकर बीएलओ को पूर्ण सहयोग देने एवं निर्वाचन संबंधित कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में लगे बीएलओ को प्रतिदिन न्यूनतम 100 आवेदन प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया है। यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ तब तक निरंतरता बनाए रखें, जब तक कि समस्त कार्य पूर्ण न हो जाए। बीएसए ने बीआरसी बक्शा सहित कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर (वि0ख0 बक्शा) में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन बीएलओ समय पर नहीं पहुँचे। बीएसए ने फोन के माध्यम से जानकारी लेकर कड़ी नाराजग़ी व्यक्त की और कार्यवाही के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

