जौनपुर 23 नवंबर (आरएनएस )। सरपतहां थाना क्षेत्र के क्षेत्र के बघरवारा गांव के पास शनिवार की रात गश्त के दौरान डायल 112 का पीआरबी वाहन नहर पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दो जवानों को हल्की चोटें आईं। सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला पीआरबी वाहन शनिवार की मध्य रात लगभग दो बजे गश्त पर निकला था। जब वाहन शारदा सहायक खंड 36 पर बने नहर मार्ग पर चढ़ रहा था, तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन गड्ढे में जा गिरा और पलट गया।उसी समय गांव के कुछ लोग पास से बारात से लौट रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला, बाद में जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा वाहन के स्टेयरिंग के जाम हो जाने के कारण हुआ। फिलहाल सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

