-संतों ने कहा, धर्म ध्वजारोहण पूरी दुनिया के लिए गर्व का क्षण
-महापौर की अगुवाई में रामकथा पार्क से राममंदिर तक निकाली रैली
अयोध्या 23 नवंबर (आरएनएस)। रामनगरी में रविवार को निकली ध्वजारोहण रैली के साथ धर्म ध्वजारोहण समारोह का उल्लास चरम पर पहुंच गया। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित रैली में बड़ी तादात में संतों ने भागीदारी कर अयोध्या नगर को स्वच्छ बनाने का संदेश बिखेरा। रामकथा पार्क में सुबह 9:00 बजे धर्मगुरुओं, संस्कृत के आचार्यों समेत बड़ी तादाद में संभ्रांतजन एकत्र हुए। यहां से महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगवाई में रैली लता चौक होते हुए श्रीरामजन्मभूमि परिसर की ओर बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। हनुमान गढ़ी व श्री रामजन्मभूमि मंदिर पार कर छीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने रैली संपन्न हो गई। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस रैली में महंत अवधेश कुमार दास, करपात्रीजी महाराज, मं. गोविंद शरण दास, महंत प्रेमशंकर दास, महंत राममिलन दास, मं. सीताराम दास, महंत रामप्रवेश दास, महंत रामशरण दास रामायणी, मिथिलाबिहारी दास, महंत रामलोचन दास, महंत रामदास, पार्षद अनुज दास, अभय श्रीवास्तव, रामभद्र दास, डॉ. रामभद्र दास, नगर निगम के अपर आयुक्त भरत भार्गव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री, अभय यादव, सुनील अवस्थी आदि शामिल थे। इस दौरान Óसंतों ने ठाना है स्वच्छ अयोध्या बनाना हैÓ आदि नारे लगाए गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

