बालोद, 23 नवम्बर (आरएनएस)। रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में कथित अवैध प्रार्थना सभा के आयोजन को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता स्थल पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। मौके पर चल रही सभा में करीब 20 से ज्यादा ग्रामीण मौजूद थे। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के बहाने ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विवाद बढऩे पर पुलिस टीम गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रार्थना सभा संचालित कर रहे पास्टर को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पास्टर से पूछताछ जारी है जबकि क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी भी बढ़ाई गई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

