मटियाबुर्ज के शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम, चार गिरफ्तार
जगदीश यादव
कोलकाता 23 नवंबर (आरएनएस)। बरानगर शूटआउट कांड एक सनसनीखेज मोड़ आया है। पुलिस का दावा है कि जिस व्यक्ति पर गोली चलाई गई थी उक्त आदमी की पत्नी व उसके कथित प्रेमी के द्वार नियुक्त किए गए किराए के हत्यारे ने ही विकाश मजूमदार पर गोली चलाई। हैरत की बात तो यह है कि विकाश की पत्नी का उसके फूफा के साथ अफेयर था। पुलिस ने इस घटना में पीडि़त विकाश की पत्नी रेखा पात्रा और उसके फूफा प्रेमी प्रदीप दे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास की पत्नी रेखा पात्रा का उसके ही फूफा प्रदीप दे के साथ अवैध सम्बंध था। विकास को रास्ते से हटाने के लिए रेखा पात्रा ने अपने प्रेमी अर्थात फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। मटियाबुर्ज के फतेहपुर के निवासी प्रदीप दे ने मटियाबुर्ज इलाके से एक सुपारी किलर मोहम्मद शमीम लस्कर जो कि बासंती का निवासी है को सुपरी दी। उत्तर 24 परगना जिला अन्तर्गत बराहनगर थाना क्षेत्र के रवीन्द्र नगर में बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे रेखा के पति पर तब गोली चलाई गई जब वह एक पार्क के पास कचड़ा फेक रहा था। लेकिन गोली से विकाश को हल्की से खरोंच लगी और वह बच गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर मोहम्मद शमीम लस्कर अपने साथी जो कि मोटरसाइकिल चला रहे व मटियाबुर्ज निवासी सुशांत आदक के साथ भाग गया। लेकिन पुलिस ने मात्र 48 घंटे में उक्त वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर यह खुलासा कर दिया कि गोली चलाने की घटना क्यों घटी थी। घटना के उपरांत पुलिस ने विभिन्न कोणों से जांच शुरू की। तकनीक साक्ष्यों तथा स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो शूटर मटियाबुर्ज क्षेत्र से पकड़े गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

