हल्द्वानी,23 नवंबर (आरएनएस)। रामनगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सावल्दे निवासी 22 वर्षीय इंदर गिरी पुत्र स्व.लाल गिरी ने शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगडऩे के बाद उसे एसटीएच लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि इंदर इन दिनों नौकरी की तलाश में था। नौकरी नहीं होने के कारण वह काफी समय से परेशान भी चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

