ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय छठी आईएसकेओआई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 300 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम और मध्य प्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर के हॉल में आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। जिसके पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता आयोजक क्योशी विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब से 300 खिलाडिय़ों ने शिरकत की। जिसमें जम्मू कश्मीर के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक पदक जिसमें 18 गोल्ड, 12 सिल्वर, 10 ब्राउंज जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 15 गोल्ड, 9 सिल्वर, 6 ब्राउंज जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल और मुनिकीरेती नगर पालिका की अध्यक्षा नीलम बिजलवाण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर दर्जाधारी गिरीश डोभाल, विद्याव्रत शर्मा, ललित मोहन मिश्र, रेफरी बलराम नायक, सिद्धार्थ, रविंदर सिंह, प्रियंका, अनिल गुसाईं, अमित लश्करी, अजय, करुणानिधि पांडे आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

