कोटद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार की ओर से संघ के व्यापक गृह संपर्क अभियान के क्रम में रविवार को गाड़ीघाट व विकास नगर बस्ती में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया। जिला प्रचार प्रमुख अरविंद दुदपुड़ी ने बताया कि संपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने हेतु पंच परिवर्तनों को बताया गया। साथ ही संघ के उद्देश्यों और प्रकल्पों पर भी जानकारी दी गई। अभियान में अशोक असवाल, योगेश नेगी, धरमवीर, नकुल प्रजापति, रक्षित और अर्जुन आदि स्वयं सेवकों ने भी सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

