धमतरी, 23 नवम्बर (आरएनएस)। शहर के चर्चित सराफा कारोबारी भंवरलाल बरडिय़ा की दुकान में छह माह पूर्व हुई फायरिंग और लूट के प्रयास का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के सहारे दो शातिर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद ज्वेलर्स संचालक भंवरलाल बरडिय़ा ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर टीम के प्रति आभार जताया। घटना 13 मई 2025 की रात लगभग 8:30 बजे रायपुर रोड स्थित बरडिय़ा ज्वेलर्स में हुई थी, जब दो नकाबपोश बदमाश दुकान के भीतर घुसकर शटर बंद कर दिए थे। दोनों ने संचालक को हथियार दिखाकर धमकाया और लूट की कोशिश की। आवाज सुनकर दुकान में पहुंची उनकी बेटी पर आरोपियों ने एयर पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली में क्चहृस् की कड़ी धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ। शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने जांच बंद नहीं की। पुलिस अधीक्षक परिहार ने केस की खुद समीक्षा कर टीमों को नए सिरे से प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके बाद शहर और मार्गों के सैकड़ों ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों की तस्वीरें प्रसारित की गईं और तकनीकी साधनों से लोकेशन ट्रैक की गई। सुराग मिलने पर तीन टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गईं। पहला आरोपी कुंवर सिंह भदौरिया (31 वर्ष) को नागपुर से उस समय पकड़ा गया, जब वह गोवा से भिंड लौटने की कोशिश में था। दूसरा आरोपी अमरपाल सिंह (30 वर्ष) रायगढ़ से गिरफ्तार हुआ। इनके कब्जे से एयर पिस्टल और छर्रे बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वे भिंड (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं और ट्रक से फ्लाई ऐश ढुलाई के दौरान धमतरी आते-जाते थे। इसी दौरान दुकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार शहर, राज्य और मोबाइल बदलते रहे तथा पुलिस गतिविधियों पर नजर रखते रहे। पुलिस की लगातार तकनीकी और जमीनी रणनीति से यह मामला सुलझा और आरोपी पकड़े गए। इस कार्रवाई ने व्यापारियों में राहत और अपराधियों में भय का संदेश दिया है। लंबित वादे की पूर्ति पर भंवरलाल बरडिय़ा ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार और पूरी टीम की प्रशंसा की।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

