कोरबा 24 नवम्बर (आरएनएस)। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड से मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में तेजी से आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में यह विस्तार कोरबा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पहले जिन जांचों के लिए मरीजों को निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता था, अब वे सभी जांचें जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। विशेष रूप से सोनोग्राफी, नेत्र परीक्षण और रक्त संबंधी विशेष जांचों को और अधिक उन्नत एवं विस्तारित किया गया है। इससे आम जनता को समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डीएमएफ फंड से नए उपकरण, मशीनें और आवश्यक तकनीकें स्थापित की जा रही हैं, जिससे जांचों की सटीकता और गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है, क्योंकि अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण जांचें नि:शुल्क या न्यूनतम खर्च में प्राप्त हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने डीएमएफ फंड के इस उपयोग को सराहनीय बताया है और कहा है कि इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी कई महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़े जाने की योजना है, जिससे कोरबा को पूर्णत: आधुनिक और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

