बिलासपुर ,24 नवंबर 2025(आरएनएस) विवाद होने पर एक कबाडी ने दूसरे व्यक्ति को अपने पालतू कुत्ते से कटवाकर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, कतियापारा निवासी सुमीत कुशवाहा पिता रामचंद्र कशवाहा 22 नवंबर की रात 9.30 बजे अपने साथी आलेक वर्मा, रिंकू देवांगन के साथ पुराना बस स्टैण्ड कबाड़ी दुकान के पास राजू साहू कबाडी के पास लड़ाई झगड़ा का कारण पूछने गए थे। इसी दौरान उनका राजू साहू से विवाद हो गया और राजू साहू कबाडी ने अपने पालतू कुत्ते को काटने के लिए उकसाने लगा। पालतू कुत्ते ने उनकी कमर के नीचे काटकर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने सुमित की रिपोर्ट पर राजू साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

