जांजगीर-चांपा, 24 नवंबर 2025(आरएनएस ) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी का महापर्व इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुगम और किसान-केंद्रित बन गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इन योजनाओं के कारण किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक जरूरतें समय पर पूरी हो पा रही हैं।
इसी क्रम में अकलतरा के किसान श्री अमन तेंदुलकर अपने 58 क्विंटल धान के साथ अकलतरा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। श्री अमन तेंदुलकर ने बताया कि इस वर्ष की व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ और किसान-केंद्रित है। उन्होंने धान खरीदी से एक दिन पूर्व ही तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। पहले टोकन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, अब ऐप से घर बैठे टोकन मिल जाना किसानों के लिए बड़ी राहत है, उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा में खरीदी किए जाने से किसानों की आर्थिक जरूरतें पूरी हो रही हैं। श्री अमन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी नीतियाँ अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिख रही हैं और खेती अब अधिक लाभकारी बन रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
किसानों की खुशहाली का नया अध्याय – अमन तेंदुलकर ने महसूस की बेहतर धान खरीदी व्यवस्था
तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन की सुविधा - श्री अमन तेंदुलकर,समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक जरूरतें हो रही पूरी

