हावड़ा 24 नवंबर (आरएनएस)। उलुबेरिया में आज तब हड़कंप मच गया और मातम पसर गया जब एक दुखद हादसा में 3 स्कूली छात्रों की मौत हो गई व 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उक्त घटना आज साम से पहले दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उलुबेरिया के बहिरा में घटी। कई बच्चों को स्कूल से लेकर आ रही एक पूल कार का नियंत्रण खो गया। पूल कार बेकाबू हो कर रास्ते के किनारे एक तालाब में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उक्त घटना के तुरंत बाद राहत कार्य किया लेकिन तब तब पूलकार में रहें 3 स्कूली बच्चों इशिका मंडल (7), सौविक दास (11) और अरीन दास (9) ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भी इन्हें मृत करार दिया गया। तीनों मृतक उपरोक्त इलाके के रहने वाले हैं। बाकी दो घायल छात्रों का इलाज चल रहा है।
पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि गाड़ी में कोई मैकेनिकल खराबी थी या नहीं, एक फोरेंसिक टेस्ट भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने मिलकर गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला। स्टूडेंट्स के जूते और बैग अभी भी घटनास्थल पर बिखरे हुए हैं। तमाम माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए पुलकर पर निर्भर हैं। लेकिन शहर और जिले के अलग-अलग हिस्सों से पुलकर एक्सीडेंट की खबरें आ रही हैं, कभी रेसिंग, तेज स्पीडिंग, तो कभी मैकेनिकल खराबी के कारण – यह राज्य पुलिस के लिए बढ़ती चिंता का विषय है।हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुबिमल पाल ने कहा कि गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पूलकार का कंट्रोल क्यों खो गया। पुलिस जांच कर रही है कि हादसा मैकेनिकल खराबी की वजह से हुआ या किसी और वजह से। हालांकि, कुछ लोकल लोगों का कहना है कि दूसरी गाड़ी से रेस करते समय पोंटून का कंट्रोल खो गया और वह तालाब में गिर गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

