कोलकाता 24 नवंबर (आरएनएस)। पोर्ट अंचल के 49/5/10 सारणी में मीरा मां चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के संयोजक पिंटू जेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, 43 लोगों ने रक्तदान किया। पिंटू जेना ने कहा कि रक्तदान शिविर के जरीए लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर लव सिंह, राहुल, राजन, अजीत, अखिलेश, अमरेश, चंदन, रोहन, शुभम, विक्की, और अमल ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

