देहरादून,24 नवंबर (आरएनएस)। गुरु तेग बहादुर के 350वां शहीदी दिवस पर लंढौर गुरु सिंह सभा ने शहीदी दिवस की पूर्व बेला पर गुरु सिंह सभा लंढौर से जैन धर्मशाला तक हिंद की चादर सिमरन पद यात्रा निकाली गई। सिख समाज के साथ ही सनातन धर्म मंदिर सभा के लोगों ने प्रतिभाग किया व शबद कीर्तन किया। सोमवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से हिंद की चादर सिमरन पद यात्रा शुरू की गई जो लंढौर बाजार, घंटाघर होते हुए जैन धर्मशाला तक गई व वापस गुरुद्वारे पर संपन्न हुई। पद यात्रा में रास्ते भर भजन कीर्तन किए गये व जब यात्रा सनातन धर्ममंदिर पहुचीं तो वहां पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा मंदिर मेंपहुंचीं, जहां पर जलपान कराया गया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़ी व घंटाघर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व परिवार की ओर से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही अल्पाहार वितरित किया गया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना ने कहा कि आज के दिन हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर को याद कर रहे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश दिया व हिंदूओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 350वां शहीदी दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली में यह बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है, लालकिले में यह मनाया जाएगा जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे व अमित शाह भी आ सकते हैं। यात्रा वापस गुरुद्वारे जाएगी व वहां पर गुरु का लंगर है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को मसूरी में भी मना रहे हैं। कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, दयालु होना चाहिए व किसी के प्रति दुर्भाव नहीं रखना चाहिए। इस मौके पर नरेश अग्रवाल, आभा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह, जसबीर सिंह, रविंदर सिह, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, जसविंदर सिंह, जगजीत कुकरेजा, अमन, आनंद, अनुज सिह, तनमीत खालसा, कुलजीत सिंह नरेंद्र सिह, रवीद्र गोयल, राकेश अग्रवाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

