० विजय शर्मा ने काफिला रुकवाकर सुनी समस्याएं, मौके पर ही पटवारी को किया निलंबित
कवर्धा, 24 नवम्बर (आरएनएस)। धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान लोहारा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों ने आज तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला वहां से गुजर रहा था। किसानों की भीड़ और आक्रोश को देखकर डिप्टी सीएम ने मानवता और संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना काफिला रुकवाया और जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं। वहीं किसानों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर ही पटवारी को निलंबित करने का आदेश दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि धान उपार्जन केंद्रों में भारी अव्यवस्था है। खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग के साथ ही लोहारा ब्लॉक के दो पटवारियों पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शिकायत भी की। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए कुरुवा में पदस्थ हल्का नम्बर 15 के पटवारी राजेश शर्मा को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने डिप्टी सीएम के आदेश का पालन करते हुए वहीं पर निलंबन का आदेश निकाला और आदेश की कॉपी वहीं किसानों को दिखाया, जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान बेचने में किसी भी किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

