बिलासपुर, 24 नवम्बर (आरएनएस)। थाना- सिरगिट्टी की रात ढ्ढद्यद्यह्वद्वद्ग क्चड्डह्म् के बाहर पार्किंग स्थल में आरोपिया शिवानी खुटे एवं निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी एवं विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। विवाद बढऩे पर शांत कराने के लिए आरोपी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी वहाँ पहुँचे। इसी दौरान शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश के पेट के बाएँ हिस्से पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची ।घटना कारित करने वाले आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया गया है । घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू आरोपी यश तिवारी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के कथन, तथा अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध किया है। आगे की विवेचना जारी है। ?
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

