रायपुर, 25 नवंबर (आरएनएस)। विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्ढ्ढक्र को वोटर लिस्ट की शुद्धि का अमृत बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह संवैधानिक है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है।
मीडिया से बातचीत में चुघ ने कहा कि हर 20 वर्ष में स्ढ्ढक्र का आयोजन होता है, जिसका उद्देश्य फर्जी, मृत और संदिग्ध वोटरों को हटाकर मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना है। उनके अनुसार, कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल भारतीय नागरिकों को ही मतदान का अधिकार देता है, ऐसे में गैर-नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करना लोकतंत्र के साथ धोखा है।
सचिन पायलट के दौरे और स्ढ्ढक्र पर कांग्रेस की आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस को भी क्चरु्र-1 और क्चरु्र-2 नियुक्त करने की अनुमति दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड, बंगाल, हिमाचल या तमिलनाडु में जीतते हैं तो उन्हें प्रक्रिया सही लगती है, लेकिन हार मिलने पर वे चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं।
तरुण चुघ ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव में जनता ने कांग्रेस के भ्रम फैलाने और घुसपैठियों के समर्थन के एजेंडे को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने दोहराया कि मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों के लिए है, किसी विदेशी को देश का नेतृत्व चुनने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

