प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर, 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर तारीख को बदल दिया गया। लोगों के दिल और दिमाग पर द राजा साब का असर फीका न पड़े, इसके लिए निर्माताओं ने पहला गाना रिबेल जारी कर दिया है। यह गाना तमिल, मलयालम और कन्नड़ के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुआ है, जिसे सचेत टंडन ने गाया है।
रिबेल गाने को हैदराबाद के विमल 70 एमएम थिएटर में जारी किया गया है, जिसमें प्रभास रंग-बिरंगे कपड़े पहने जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रभास को देखा। लंबे समय बाद डांस कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार 11 साल बाद डांसिंग सॉन्ग में प्रभास की वापसी। एक ने लिखा, फिदा हो गया। द राजा साब 9 जनवरी, 2026 को रिलीज हो रही है।
इस लिरिकल वीडियो में गाने की कई झलकियां शामिल हैं, जिनमें प्रभास अलग-अलग रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रभास का यह चुलबुला अंदाज देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए, जिसका अंदाजा उनके जबरदस्त रिएक्शन्स से लगाया जा सकता है।
इस गाने की लॉन्चिंग जहां शाम 6 बजे तय थी, वहीं गीत आखिरकार 9 बजे बड़े पर्दे पर चल पाया। प्रभास स्वयं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन निर्देशक मारुति और क्रिएटिव प्रोड्यूसर स््यहृ मंच पर पहुंचे और देरी के पीछे की वजह बताते हुए फैंस से माफी मांगी।
सोशल मीडिया पर हजारों फैंस ने देरी को लेकर अपनी नाराजग़ी जाहिर की। दर्शक थिएटर के बाहर और अंदर घंटों इंतजार करते रहे। एसकेएन और निर्देशक मारुथी रात 8 बजे के बाद इवेंट पर पहुंचे और तब तक टीम गाने को थियेट्रिकल रिलीज़ के लिए अपलोड करने में जुटी रही। बाद में एसकेएन ने मंच से कहा कि यह फिल्म पूरे भारत के लिए बनाई जा रही है और ऐसे में कन्नड़ और मलयालम संस्करण में तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत ठीक करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि टीम के दबाव में होने के चलते अपलोडिंग में फाइल गड़बड़ी तक हो गई, जिसे सुधारने में समय लगा। एसकेएन ने फैंस से कहा—हम भी आपकी ही तरह इस फिल्म से जुड़े हैं, इसलिए थोड़ी धैर्य की उम्मीद है। निर्देशक मारुथी ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए फैंस का धन्यवाद किया और देरी पर खेद जताया।
फिल्म ‘द राजा साबÓ का निर्देशन मारुथी कर रहे हैं और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू हो चुकी थी, जबकि आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और प्रभास के फैंस इसे उनके करियर की एक अलग शैली वाली फिल्म मानकर उत्साहित हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

