बिलासपुर 25 नवंबर 2025 (आरएनएस) सृजनात्मक चेतना को समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील संस्था कादंबरी का आखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह – 2025, का आयोजन जबलपुर के सेठ गोविंददास प्रेक्षागृह में भव्य आयोजन हुआ। इसमें देश सभी राज्यों से पधारे 127 सृजनधर्मियों की प्रकाशित कृतियों पर अलंकृत किया गया। इसमें प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर के डॉ शत्रुघ्न जेसवानी”शाद’ को स्व.रवि उपाध्याय सम्मान ग़ज़ल लेखन के लिए, अंजनी कुमार तिवारी को स्व लक्ष्मी शर्मा सम्मान विविधा लेखन के लिये,श्रीमती रश्मि रामेश्वर गुप्ता को स्व हर्षवर्धन पाठक सम्मान समग्र लेखन के लिए और धनेश्वरी सोनी गुल को सम्मानित किया गया। जो कि नगर के लिए गौरव का विषय है।यह आयोजन पूर्व कुलपति डॉ कृष्ण बिहारी पांडे के मुख्य आतिथ्य, कादंबरी संस्था के अध्यक्ष भगवत दुबे जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया। सरस्वती वंदना के बाद जबलपुर के कला केंद्र की कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई ।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 13 साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सम्मान के लिए साहित्यकारों को डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार ,डॉ राघवेंद्र कुमार दुबे, डाॅ बजरंगबली शर्मा,सनत तिवारी,डॉ विवेक तिवारी, विष्णु कुमार तिवारी, राम निहोरा राजपूत,राजेश सोनार,रमेशचंद्र श्रीवास्तव,सुरेश सिंह बैस, डाॅ अंकुर शुक्ला,आशीष श्रीवास तथा बिलासपुर के अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

