0-कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 की शाम करेंगे
रायपुर, 25 नवंबर (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों के बाद रायपुर में किया जा रहा है। इस बार का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। अखिल भारतीय इस निश्चेतना सम्मेलन में देश के करीब 3000 विदेश से 40 विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं डा. माइकल पार्र अंतरराष्ट्रीय अग्रणी विशेषज्ञ सिडनी आस्ट्रेलिया से आए हैं, सीटीएलएस एक वर्कशॉप के माध्यम से यहां उपस्थित सभी निश्चेतना विज्ञानियों का प्रायोगिक तौर पर ज्ञानवर्धन करेंगे। इसके अलावा 16 और वर्कशॉप आयोजित किया जा रहे हैं। चार जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, 4 एआईआईएमएस एवं एक आइ एल एस, वी वाई, रामकृष्ण, एनएचएमएमआई, डी के एस एवं नारायण हॉस्पिटल में रखे गए हैं। इन सभी का आयोजन 25 एवं 26 नवंबर को किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था के चेयरमेन डॉ. सुधीर टिचकुले, संगठन महासचिव डॉ. प्रदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार डा. महेश सिन्हा एवं सेमीनार समन्वयक डॉ. अशोक त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। वार्ताकारों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 नवंबर को शाम 6 बजे करेंगे।
पत्रकारवार्ता में निश्चेतना विशेषज्ञों ने बताया कि 27 नवंबर को कंटीन्यूअस मेडिकल एजुकेशन का आयोजन होगा। इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त निश्चेतना विज्ञानी अपनी विशेषज्ञता का प्रस्तुतीकरण करेंगे। 28, 29 और 30 नवंबर को तीन दिवसीय शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया हैं, जिसमें देश भर के निश्चेतना विशेषज्ञ अपनी निपुणता, प्रायोगिकता, एवं ज्ञान विविधता का परिचय उपस्थित छात्रों एवं डेलिगेट्स के बीच करेंगे। इसके साथ-साथ ओरेशन मोटिवेशनल स्पीच, लीडरशिप समिट, पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण, क्विज का आयोजन भी किया गया है। इस सम्मेलन में आर्ट गैलरी, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश किया गया है जिसमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी निश्चेतना विशेषज्ञ अपनी प्रस्तुति देंगे।
देश भर के विशेषज्ञ बाइक एवं कार रैली के माध्यम से रायपुर शहर में निश्चेतना के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देंगे। एक क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय विरुद्ध शेष भारत की टीम आपस में मैच खेलेगी। इस सम्मेलन में देश-विदेश की 150 अलग-अलग मेडिकल डिवाइस कंपनियां हिस्सा ले रही है जो अपनी नवीनतम टेक्नोलॉजी के मशीनों का प्रदर्शन करेंगे एवं चिकित्सकों को उपकरणों में हुए विकास का परिचय कराया जाएगा।
शर्मा
०००

