जांजगीर-चांपा, 25 नवम्बर 2025(आरएनएस) जिले में 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्ग दर्शन में 26 नवंबर को सभी अमृत सरोवर स्थलों पर युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, नरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और आजीविका दीदीयों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर चर्चा, जल संरक्षण और सरोवर सुरक्षा की शपथ, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, अमृत सरोवर की साफ-सफाई, गाद निकालने और पौधारोपण जैसी गतिविधि शामिल रहेंगी।


















