कूचबिहार,25 नवंबर (आरएनएस)। जिले के दिनहाटा का ब्लॉक लैंड एंड लैंड रिफॉर्म्स ऑफिस (बीएलएलआरओ) कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिसमें बीएलएलआरओ और सब-रजिस्ट्रार शामिल है। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने यह आरोप लगाया है। मंत्री ने बीएलएलआरओ कल्याण नाथ पर यह आरोप लगाया है। दरअसल, आज जमीन से जुड़ी एक शिकायत को लेकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा बीएलएलआरओ कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री दिनहाटा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस गए। वहां कोई सब-रजिस्ट्रार न होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जिसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि बीएलएलआरओ कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। भ्रष्टाचार के एक नहीं हमारे पास और भी शिकायतें आई है। सभी को उनके खिलाफ आगे आना चाहिए। मंत्री के मुताबिक, मरे हुए लोगों की जमीन बेच रहे है और बीएलएलआरओ को उसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बीएलएलआरओ कल्याण नाथ पर हमला करते कहा कि आप दिनहाटा में कितने रुपये कमाने के टारगेट से आए है। हालांकि, बीएलएलआरओ कल्याण नाथ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

