बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की आगामी सीरीज सिंगल पापा का ऐलान हाल ही में किया गया था। निर्माताओं ने ज्यादा इंतजार न करवाते हुए, इस सीरीज की पहली झलक से पर्दा उठा दिया है और एक टीजर जारी किया है जैसा कि पहले में बताया गया था कि सीरीज में कुणाल, अभिनेता और निर्देशक दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उनकी सिंगल पापा ने संकेत दे दिया है कि इसमें मनोरंजन की भरपूर डोज मिलने वाली है।
कुणाल अभिनीत सीरीज सिंगल पापा की पहली झलक नेटफ्लिक्स पर जारी की गई है, जिसमें अभिनेता, गौरव गहलोत के किरदार में हैं। गौरव को कार में एक छोटा बच्चा मिलता है, जिसे वह घर ले आते हैं। बस इसके बाद गहलोत परिवार में बच्चे की पहचान का पता लगाओ मिशन शुरू हो जाता है। कुणाल के अलावा, सीरीज में प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा और आयशा रजा भी हैं। सिंगल पापा 12 दिसंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार है।
कुणाल खेमू स्टारर वेब सीरीज सिंगल पापा के टाइटल से ही ये रिवील होता है कि इस सीरीज कहानी एक ऐसे पिता की इर्द-गिर्द घूमती है, जो बगैर मां के बच्चे का पालन पोषण करता है। अपने बच्चे की परवरिश करने में उस पिता को जीवन की किन-किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, वह सिंगल पापा में दर्शाया जाएगा। इस सीरीज की स्टोरी कॉमेडी और इमोशनल धारा के मिश्रण पर बुनी गई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

