बिलासपुर 26 नवंबर 2025(आरएनएस )रेल मंडल बिलासपुर में पेन्शन अदालत 15 दिसम्बर को लगेगी। यह बैठक प्रातः 11 बजे से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के सभाकक्ष में होगी। मंडल के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि जिनके पास पेन्शन, बकाया निपटान या भुगतान से संबंधित कोई शिकायत है, वे अपने आवेदन दो प्रतियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पांच दिसम्बर तक जमा करें। आवेदन में पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति तिथि, पीपीओ नंबर और पूरा पता लिखना अनिवार्य होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

