प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। नर्बदा प्रसाद क्रिकेट क्लब ने कायस्थ पाठशाला अंडर -16 क्रिकेट सीरीज में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल किए हैं। इस जीत में लक्ष्य जायसवाल की सटीक गेंदबाजी ( 6.3 – 0 – 22 – 4 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
बुधवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.3 ओवर में 91 रन ( क्षितिज कुमार 21, अली 14 रन, लक्ष्य जायसवाल 4/22, शिव यादव 2/16, अक्षत केशरवानी 1/07, प्रत्यक्ष तिवारी 1/13, ज्योत प्रकाश साहू 1/24 ) पर सिमट गई। जवाब में नर्बदा प्रसाद क्रिकेट क्लब की टीम ने 24.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 92 रन ( कुणाल यादव 29 नाबाद, यजत गुप्ता 18, आयुष कुमार 11 रन, यशवर्धन शर्मा 1/17 ) पर बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

