सीएम ममता ने बताया इसे बंगाल सरकार की उपलब्धि
जगदीश यादव
कोलकाता 26 नवंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल को लेकर भले ही राजनीतिक तौर पर तमाम बातें की जाती हो लेकिन तमाम मामलों में बंगाल का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में तमाम आलोचनाओं के बीच बंगाल विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसे बंगाल की उपलब्धि मानकर फूली नहीं समा रहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य अब भारत में विदेशी पर्यटकों का दूसरा सबसे पसंदीदा स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज्म डेटा कम्पेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सीएम ने इसे गर्व बताते हुए खुशी जाहिर की है और आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम की आशा की है।
ममता बनर्जी ने ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में लिखा कि, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के ‘भारत पर्यटन डेटा संग्रह 2025Ó ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर रखा है।
मिली जानकारी में बताया गया है कि, भारत सरकार के मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में विदेशी पर्यटकों की संख्या दो करोड़ से अधिक तक पहुंच गई, जो 2023 में 1.9 करोड़ से अधिक रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश (64.6 करोड़) और तमिलनाडु (30.6 करोड़) राज्यों की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि महाराष्ट्र (लगभग 37 लाख) और पश्चिम बंगाल (लगभग 31 लाख) में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक आए। मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य के प्रदर्शन का श्रेय महामारी के बाद की यात्राओं में हुई वृद्धि और त्योहार पर्यटन, धार्मिक पर्यटन सहित नए पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने के सरकार के प्रयासों को दिया। बहरहाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं सभी घरेलू और विदेशी टूरिस्ट का स्वागत करती हूं कि वे भारत के सबसे प्यारे हिस्से पश्चिम बंगाल आएं और इसकी सुंदरता, संस्कृति और विरासत का अनुभव करें। मैं उन सभी टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए इस गर्व के पल को पाने के लिए लगातार काम किया है। टूरिज्म डेटा कम्पेंडियम 2025 में, पश्चिम बंगाल ने देश में दूसरे सबसे ज्यादा विदेशी टूरिस्ट को आकर्षित किया है! रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2024 में 2,948.19 मिलियन डोमेस्टिक टूरिस्ट आए, जो पिछले साल के 2,508.82 मिलियन विजिट से 17.51 पर्सेंट ज्यादा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

