कोलकाता 26 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर 24 परगना में ठण्ड के मौसम में राजनीति का पारा तब आज चढ़ गया जब भाजपा नेत्रा रेखा पात्रा के घर तृणमूल विधायक सुकुमार महातो पहुंचे। उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुकुमार महातो भाजपा नेत्री रेखा पात्रा के घर पहुंच गए। उनके साथ स्थानीय टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप मलिक सहित कई नेता भी मौजूद थे। हलांकि कहा जा रहा है कि, एसआईआर प्रक्रिया के तहत एनुमरेशन फॉर्म सही तरीके से भरा जा रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा करने के लिए टीएमसी विधायक सुकुमार महातो घर-घर जा रहे हैं। इसी क्रम में वे रेखा पात्र के पाटरपाड़ा स्थित घर पहुंचे। हालांकि उस समय रेखा पात्रा घर पर मौजूद नहीं थीं। घर पर उनके ससुर और सास थे, जिनसे विधायक और अन्य नेताओं ने बातचीत की। विधायक ने उनसे पूछा कि फॉर्म सही तरह से भरा गया है या नहीं, और आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही रेखा पात्रा के बीमार ससुर के प्रति टीएमसी नेताओं ने संवेदना भी जताई। टीएमसी नेताओं की इस ‘अचानकÓ मुलाकात पर भाजपा नेत्री रेखा पात्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे गंभीर साजिश बताते हुए कहा- इसके पीछे तृणमूल की गंदी राजनीतिक योजना है। वे यह देखना चाहते हैं कि कैसे रेखा पात्रा को कमजोर किया जाए और संदेशखाली की आंदोलनकारी महिलाओं का संघर्ष खत्म कर दिया जाए। इसी उद्देश्य से वे मेरे घर पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि रेखा पात्र लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार भी थीं और संदेशखाली में महिलाओं के आंदोलन की प्रमुख आवाज़ के रूप में उभरी थीं। ऐसे में टीएमसी नेताओं का उनके घर जाना राजनीतिक मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

