रुद्रपुर,26 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की ओर से बुधवार को निशुल्क पुस्तक मेला लगाया गया। उत्तराखंड मुक्त विवि के समन्वयक डॉ़ अभिमन्यु कुमार और सहायक डॉ़ दीक्षा खम्पा के निर्देशन में 500 पुस्तकों का वितरण किया गया। यहां डॉ़ राजविन्दर कौर, डॉ़ शोभा पाण्डेय, डॉ़ कामना दीक्षित, संजय कुमार, रमेश कर्नाटक मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

